महराजगंज सोनौली (TV NEWS INDIA) कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम खनुवा में नाली के विवाद को लेकर के आज दोपहर में जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते लाठी डंडे निकल गए। फिर जमकर मारपीट हुई। ग्रामीणों ने बहुत ही बचाव की कोशिस की लेकिन मामला मारपीट में बदल गया। घायलों में मीरा, ज्ञानमती, किरण, बहादुर प्रसाद, विनोद, फूला व शुशीला को काफी चोटें आई हैं। एक ही पक्ष के महिला व पुरुष लहूलुहान हो गए।
सूत्रों के मुताबिक कुल नौ घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया है।
घायलो का आरोप है कि खनुआ गांव की दलित बस्ती में एक नाली को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार मामले के निस्तारण के लिए पुलिस के पास शिकायत की गई थी।
खनुआ पुलिस चौकी इंचार्ज प्रिंस कुमार का कहना है कि नाली विवाद में कुछ लोगों को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। अग्रीम बिधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिर्पोट शिवांशु मिश्र
सोनौली महराजगंज
TV NEWS INDIA