स्वास्थ्य/हेल्थकेयर (TV News India): दालें हमारे आहार का एक बड़ा हिस्सा मानी जाती हैं। हम सभी को अलग-अलग किस्मों की दाल पसंद होती है। दोपहर के समय हम अक्सर दाल-चावल या फिर दाल रोटी ही खाना पसंद करते हैं। दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन भी पाया जाता है। इनका रोज सेवन करने से हमारे शरीर की ताकत मिलती है और तमाम तरह की बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है।
वैसे तो दाल के मामले में हर किसी कि अपनी-अपनी पसंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें अपनी डाइट में किस किस्म की दाल को सबसे ज्यादा शामिल करना चाहिए। तो चलिए आज कौन सी दाल कितनी ज्यादा फायदेमंद होती है, जिसे हमें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
दालें प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं। इसका मतलब है कि वे उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो सकती हैं, जिन्हें मांस, मछली या डेयरी उत्पाद खाने में परेशानी होती है। दालें आयरन का अच्छा स्रोत हैं। यह एक स्टार्चयुक्त भोजन है। इन्हें खाने से शरीर को फाइबर मिलता है, जिससे हृदय रोग और टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम होता है।