धर्म (टीवी न्यूज़ इंडिया)- आईना हमें खुद से रूबरू ही नहीं करवाता बल्कि हमारी किस्मत के दरवाजे भी खोलता है। जिस तरह से आईना हमारे लिए जरूरी है, ठीक उसी प्रकार वास्तु के नजरिए से भी इसका एक अलग महत्तव है। वास्तु के जानकारों की मानें तो आईना चेहरे की रंगत दिखाने के साथ ही साथ आपकी किस्मत के लिए काफी महत्व रखता है। आईने से जुड़ी ये गलतियां अगर आप भी कर रहे हैं तो हो सकता है कि इसी वजह से आपके स्वास्थ्य, धन और उन्नति में परेशानी आए। वास्तु शास्त्र में आईने को सकरात्मक ऊर्जा और सुखद अहसास का स्त्रोत बताया गया है। घर के किसी भी कोने में इसे लगाने पर घर में रहने वाले लोगों को बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए इनका सही दिशा में लगे होना बेहद जरूरी होता है। घर की दीवारों पर आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आईना एक दम ऊपर या बहुत नीचे न हो। ऐसा करने से घर के सदस्यों को सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। घर के बैडरूम में बिस्तर के सामने यदि दर्पण लगा हो तो फौरन हटा दें क्योंकि यहां दर्पण की उपस्थिति वैवाहिक और पारस्परिक प्रेम को तबाह कर सकती है।
****लखनऊ ब्यूरो****