🕒 20 Apr 2025 10:28 AM
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। आयुर्वेद में बेलपत्र के पौधे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ औषधीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बेलपत्र न सिर्फ लाइलाज माने जाने वाले मधुमेह के नियंत्रण में मददगार है, बल्कि यह पाचन, इंफेक्शन और शरीर की गर्मी जैसी कई समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है। आयुर्वेद में बेल के पेड़ की पत्तियों और फलों को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है। बेलपत्र में विटामिन-ए, सी, बी6, कैल्शियम, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक होते हैं। उनके अनुसार, सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन करने से रक्तचाप नियंत्रित होता है और मधुमेह के लक्षणों में भी कमी आती है। विशेषज्ञों के अनुसार, बेलपत्र का नियमित सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, पेट में जलन, वात और कच्ची डकार में भी कारगर होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और सुबह खाली पेट पत्ते चबाने से पेट संबंधी तकलीफों में राहत मिलती है। मधुमेह के रोगियों के लिए बेलपत्र किसी औषधि से कम नहीं।
यह खून में शुगर के स्तर को संतुलित करता है, जिससे इससे जुड़ी अन्य जटिलताओं से भी बचाव हो सकता है। बुखार की स्थिति में बेलपत्र का रस पीने से लाभ होता है और सिरदर्द की स्थिति में बेलपत्र चबाना या उसका लेप लगाना आराम पहुंचाता है। हालांकि, इसका सेवन मौसम के अनुसार किया जाना चाहिए। सर्दियों में इसे सीमित मात्रा में और काली मिर्च के साथ सेवन करने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर में संतुलन बना रहे। गर्मियों में बेल का फल ठंडक देने वाला होता है और इसका रस शरीर की तपन को कम करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी ठंडा रखता है।
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल भार...
.......Read More
सेन डियागो (टीवी न्यूज इंडिया)। 2025 क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ये 14 जून स�...
.......Read More
कई सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि भारत ने इस भीषण हमले में फ्रांस की स्क्र�...
.......Read More
-बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और वित्तीय तंत्र हो जाएगा ध्वस्त
�...
जम्मू,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और सैन्य कार्रवा...
.......Read More
जम्मू(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकियों मे�...
.......Read More
नई दिल्ली(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी भयंकर रुप...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या केवल �...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत निश्चित तौर पर महिलाओ...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। जीभ का रंग, बनावट और सतह कई बार शरीर में छुपी गं�...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले क�...
.......Read More
मुंबई(टीवी न्यूज इंडिया)। प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, फूलों के �...
.......Read More
इस्लामाबाद,(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच...
.......Read More
लंदन (टीवी न्यूज इंडिया)। जब किसी की जीवनशैली दूसरे के लिए परेशानी का कारण बन ...
.......Read More
भोपाल(टीवी न्यूज इंडिया)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को द...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। अभिनेत्री बिपाशा बसु लगातार वेकेशन की तस्वीरें इ�...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 2...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। बालीवुड एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने कहा कि उन्होंने ...
.......Read More
मुंबई (टीवी न्यूज इंडिया)। हाल ही में ऑस्कर विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर एआर रह...
.......Read More
नई दिल्ली (टीवी न्यूज इंडिया)। भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज मदन लाल ने कहा कि र...
.......Read More